न्यूज़11 भारत
कुजू/डेस्क: कुजू-तोपा सीसीएल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान अवैध मुहाने बनाकर बड़ी मात्रा में जमा किए गए कोयले को जब्त किया गया.
छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी फरार हो गए. जब्त किए गए कोयले को सीसीएल के सुपुर्द कर दिया गया.
मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के कमांडेंट अजय पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी परिस्थिति में सरकारी संपत्ति की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.