JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा धरना स्थल पहुंचा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, छात्रों से की बात

Dipali Kumari

कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जयपाल सिंह मुंडा धरना स्थल पहुंच गया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जयपाल सिंह मुंडा धरना स्थल पहुंच गया है. कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति जानने के लिए यह डेलिगेशन रांची भेजा है. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस विधायक एवं राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया तथा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के. हरि शामिल हैं. इनके साथ कांग्रेस नेता कुमार राजा भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि कुमार राजा की पहल पर ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यह प्रतिनिधिमंडल रांची भेजा है. प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करेगा तथा उनकी बात केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएगा.

इसे भी पढ़ें: पंचायत सहायकों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी, मोरहाबादी में पुलिस ने रोका