JPSC कार्यालय घेराव: तमाड़ में रोके गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जमकर कर रहे नारेबाजी  

News11 Bharat

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को तमाड़ में रोक दिया गया है. 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज जेपीएससी कार्यालय घेराव का ऐलान किया है. दोपहर 12 बजे से हजारों की संख्या में युवा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जेपीएससी कार्यालय घेराव के लिए मार्च करेंगे. अब धीरे-धीरे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास युवाओं का जुटान शुरू हो रहा है. इसी बीच राजधानी रांची के तमाड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया है. 

जेपीएससी कार्यालय घेराव करने रांची आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तमाड़ में रोक दिया है, जिसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर सरकार और जेपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: BJP का कांग्रेस कार्यालय घेराव, मंत्री इरफान अंसारी बोले- "आज डंडा चलेगा आओ.."