न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर आज लगातार 13वें दिन छात्रों का आंदोलन जारी है. आज राज्य सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता भी होने वाली है. इसी बीच अब छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. आंदोलन कर रहे छात्र 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करेंगे. छात्रों ने राज्य सरकार को 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है.
आज सरकार के साथ होने वाली वार्ता को लेकर छात्रों ने बताया कि यदि वार्ता विफल रहती है, तो आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलनकारी की कोर कमेटी तमाम चीजों को लेकर आज एक बैठक करेगी. छात्रों ने मांग रखी है कि उनका पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही वार्ता करेंगे. साथ ही वार्ता के दौरान दो मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में लागू हुआ कलकत्ता हाईकोर्ट का चाइल्ड कस्टडी गाइडलाइन, सभी फैमिली कोर्ट्स को निर्देश