न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इस आंदोलन को तेज करने के लिए देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं. इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह आमरण अनशन कर रहे एक छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम धरना स्थल से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं भूख हड़ताल पर बैठे अन्य अभ्यर्थियों का भी मेडिकल चेकअप किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: देर रात छात्रों से मिलने पहुंचे SDO कुमार रजत, कहा- "भाई-बहनों से मिलने आया हूं"