JPSC आंदोलन: सीएम आवास घेराव की खबर भ्रामक, छात्रों ने किया स्पष्ट 

Dipali Kumari

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अब यह साफ़ किया है कि मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर भ्रामक है.

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर राजधानी राँची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. छात्र आंदोलन के बीच कल शाम से यह चर्चा हो रही थी कि छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अब यह साफ़ किया है कि मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर भ्रामक है. छात्रों की ओर से किसी भी तरह के मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.  छात्रों ने कहा कि आगे किसी भी तरह की कोई घोषणा होगी, तो वह JPSC JSSC REFORM MORCHA के प्रवक्ता गण प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही करेंगे. छात्रों ने प्रदर्शन को लेकर फ़ैल रहे भ्रामक ख़बरों से दूर रहने की अपील की है.

बताते चलें मुख्यमंत्री आवास घेराव की चर्चा के मद्देनजर आज सुबह से ही सीएम आवास के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी थी. 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी थी. वहीं छात्रों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकैडिंग भी की गयी थी. साथ ही सीएम आवास जाने वाले प्रमुख मार्गों पर रूट भी डायवर्ट किया गया था. 

इसे भी पढ़ें: MMDR संशोधन विधेयक पर आज CM हेमंत सोरेन की अहम बैठक, JMM मंत्रियों-विधायकों संग करेंगे मंथन