JPSC आंदोलन: छात्रों ने हाथ जोड़ कहा- &quotCM हमसे बात करें, हम नहीं करना चाहते कोई पुतला दहन या सीएम हाउस घेराव&quot

Dipali Kumari

छात्र नेता राजेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द हमसे बात की जाए.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. कल शनिवार को ही छात्रों ने सीएम आवास घेराव का ऐलान किया. इसी बीच आज रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र नेता राजेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम चाहते हैं कि जल्द हमसे बात की जाए. हम कोई पुतला दहन या फिर सीएम हाउस घेराव करना नहीं चाहते हैं. 

राजेश प्रसाद ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं कि हमसे बात करें और हमारी मांग मान लें. हम किसी भी प्रकार का कोई पुतला दहन, सीएम आवास घेराव या आंदोलन करना नहीं चाहते हैं. हम सभी विशुद्ध रूप से छात्र हैं हम लोग वापस घर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को मान लिया जाये, तो इसका पूरा क्रेडिट हम सीएम हेमंत सोरेन को दे देंगे.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: पार्टी कार्यालय में फंदे से झूलता मिला पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव, सुसाइड नोट भी बरामद