न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC TGT शिक्षक नियुक्ति मामले में JSSC की ओर से दाखिल LPA पर चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई. नियुक्ति को लेकर एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी गई है. कोर्ट ने मामले में दाखिल सभी LPA को साथ अटैच करने का निर्देश दिया. वहीं कंटेम्प्ट पर किसी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगायी गयी है. मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी. सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितस्य रॉय ने पक्ष रखा. JSSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा. याचिकाकर्ताओं की ओर से वरीय अधिवक्ता अजित कुमार, अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता शेखर प्रसाद, अधिवक्ता चंचल जैन, अधिवक्ता अमृतांश वत्स समेत अन्य ने पक्ष रखा.
यह भी पढ़ें- जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी, दस्तावेजों को खंगाल रही टीम