कल्पना मुर्मू सोरेन ने 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बताई पहली पाठशाला

Vaibhaw Vikram

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन रहीं. उनके हाथों विधानसभा क्षेत्र में HDFC Bank के CSR सहयोग से विकसित 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों को जनता को समर्पित किया गया. कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि ये केंद्र अब बच्चों के लिए केवल देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षण वातावरण, पोषण और समग्र विकास का केंद्र बनेंगे. उन्होंने आंगनबाड़ी को "बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली पाठशाला" बताया, जहां शिक्षा, पोषण और संस्कार की नींव रखी जाती है. 

विधायक ने 'अबुआ सरकार' की सोच दोहराते हुए कहा कि बच्चों में किया गया निवेश ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का सबसे मजबूत निवेश है. उनका जोर था कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को मजबूत करके ही हम एक स्वस्थ और शिक्षित पीढ़ी तैयार कर सकते हैं. कार्यक्रम में गिरिडीह के उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सीओ अमीर हमजा और प्रखंड प्रमुख मीना देवी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे. 

HDFC Bank के CSR से बने इन 40 केंद्रों से क्षेत्र के हजारों बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई और पोषण का लाभ मिलेगा. ये पहल बेंगाबाद-गांडेय क्षेत्र में बाल विकास की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. कई पीड़ित लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं को लेकर अपनी विधायक को आवेदन पत्र भी सौंपा.

यह भी पढ़ें: बकरी पालन से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, चांडिल में लाभुकों को मिली योजना की सौगात