न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बीते कई दिनों से छात्र JPSC-JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच अब जेपीएससी मामले में विधायक कल्पना सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेहद संवेदनशील हैं.
कल्पना सोरेन ने कहा कि यह विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मामला है और इस मामले पर आज मुख्यमंत्री अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं. उन्होंने छात्रों के हित में जल्द कोई रास्ता निकलने की उम्मीद जताई है.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का समर्थन, कहा- छात्रों की मांगें तुरंत माने झारखंड सरकार