अन्य

Kantara Chapter 1 Trailer Release: धार्मिक मान्यता और अलौकिक शक्तियों की रहस्यमयी कहानी, फैंस की बढ़ी उत्सुकता...

Kantara Chapter 1 Trailer Release: होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर1' का मोस्टअवेटेड ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही हैं। इस ट्रेलर ने केवल 3 मिनट में दर्शकों का दिल जीत लिया। Read More: Jacqueline Money laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत! बता दें कि, साल 2022 में रिलीज हुई 'कांतारा' काफी हिट रही। इसकी पॉपुलैरिटी को देखकर ही इसके प्रीक्वल का ऐलान कर दिया।

कैसी है फिल्म की कहानी?

'कांतारा: चैप्टर 1' की कुल रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म का सिनॉप्सिस दर्शकों को 2022 में आई 'कांतारा' के धार्मिक अनुष्ठानों की उत्पत्ति तक ले जाता है। इसमें लिखा गया है कि, “2022 की सनसनीखेज घटनाओं से बहुत पहले, एक मान्यता का जन्म हुआ था। कदंब वंश के शासनकाल के दौरान 300 ईस्वी में स्थापित 'कांतारा: चैप्टर 1' दर्शकों को बनवासी के रहस्यमय जंगलों में ले जाता है, जहां दिव्य आत्माएं जागृत होती हैं और दैव परंपरा की जड़ें जमती हैं।”

नागा साधु की भूमिका में ऋषभ शेट्टी...

सिनॉप्सिस के अनुसार, ऋषभ शेट्टी फिल्म में एक नागा साधु की भूमिका निभा रहे हैं। वे नश्वर और दिव्य के बीच एक पुल का काम करेंगे। साइट पर लिखा है- “ऋषभ शेट्टी एक भयंकर नागा साधु के रूप में नजर आएंगे। वह एक योद्धा, एक रहस्यवादी हैं, जिनकी नियति नश्वर और दिव्य के बीच पुल बनना है। प्राचीन रीति-रिवाज, अलौकिक शक्तियां और आदिवासी संघर्ष इस अनोखे सिनेमाई अनुभव में टकराएंगे। यह केवल एक प्रीक्वल नहीं, बल्कि मिथक की उत्पत्ति की दास्तान है।”

ट्रेलर में छिपा है रहस्य...

ट्रेलर में मेकर्स ने कहानी के प्रमुख रहस्यों को उजागर नहीं किया, जिससे फैंस की जिज्ञासा और बढ़ गई है। प्रीक्वल की यह कहानी दर्शकों को यह जानने के लिए उत्साहित कर रही है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या नया पेश करेंगे।

8 भाषाओं में होगी रिलीज...

फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा: हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, बांग्ला, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम। इस बहुभाषी रिलीज की रणनीति फिल्म को अलग-अलग क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

ग्रैंड वॉर सीक्वेंस और शूटिंग...

मेकर्स ने फिल्म के लिए एक भव्य वॉर सीक्वेंस तैयार किया है। इस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल थे। इसे 25 एकड़ में फैले ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों तक फिल्माया गया। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण सीक्वेंसेज में से एक है।

रिलीज डेट और भाषाएं...

'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में रिलीज होगी। फिल्म अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बनाए रखते हुए विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी।

ब्लॉकबस्टर रिलीज और कमाई...

'कांतारा' 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी और यह तुरंत ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई। भारत में इस फिल्म ने 309 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।