विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
कथारा/डेस्क: कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं.आज भी इसी कड़ी में बच्चों के बीच खेल समाग्री का वितरण किया और वितरण के क्रम में बच्चों कई अहम बिन्दुओं पर जागरूक भी किया गया. रेलवे कॉलोनी के रहने वाले बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया.खेल समाग्री मिलते ही बच्चों की चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दी साथ ही बच्चों ने भी कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति का आभार व्यक्त किया. इतना ही नहीं बच्चों को उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में संस्कार भी होनी चाहिए. अपने अपने अभिभावकों का सम्मान जरूर करें और रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे अनुशासित रहकर पढाई करें, का भी टिप्स दिया ! और सदैव यातायात नियमों का पालन करने का भी सीख दिया.
यह भी पढ़ें: भरनो में मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन, 4 सितंबर तक चलेगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया