केंदुआडीह: 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव 

Dipali Kumari

गंसाडीह 3 नंबर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह 3 नंबर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान गंसाडीह 3 नंबर निवासी स्व जितेश विश्वकर्मा के 20 वर्षीय पुत्र आशीष विश्वकर्मा के रूप में हुई है. आशीष का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला. 

घटना के संबंध में मृतक के चाचा राजेश विश्वकर्मा ने बताया की आशीष कल गुरुवार की रात देर से घर आया और कमरे में सोने चला गया. आज शुक्रवार सुबह जब आशीष ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा तोड़ने पर आशीष का शव चादर के सहारे फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही केंदुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. 

इसे भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम ने अशर्फी अस्पताल पर लगाया करोड़ों रुपये का जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का निर्देश