अन्य

खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन खत्म, नया कानून लाने की तैयारी में भजनलाल सरकार

Khejri Bachao Movement Ends: बीकानेर में 2 फरवरी से चल रहा ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन चौथे दिन खत्म हो गया। अनशन कर रहे संतों और कुछ अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। CM भजनलाल के निर्देश पर मंत्री केके बिश्नोई को बीकानेर भेजा गया, वे अनशन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की। 

जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

मंत्री KK विश्नोई ने अनशन पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सरकार ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी है। हालांकि इसमें एक विवाद अब भी बना हुआ है। दूसरे संभागों से आए लोगों का कहना है कि जोधपुर और बीकानेर के साथ पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

सरकार नियम लाने की तैयारी में 

इधर, खेजड़ी के पेड़ों के संरक्षण को लेकर बीकानेर रेंज में चल रहे आंदोलन पर सियासत तेज हो गई है। आंदोलन को खत्म कराने के लिए भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में है। राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल का कहना है कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी और बिल का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। उसके बाद ही शीतकालीन सत्र में बिल पेश किया जाएगा।  [caption id="attachment_132505" align="alignnone" width="543"] भजन लाल शर्मा सरकार जल्द ही नया कानून लाए जाने की तैयारी में[/caption]

Khejri Bachao Movement Ends: सख्त नियम बनाए जाएंगे

नए कानून के जरिए खेजड़ी के संरक्षण और इन्हें बढ़ावा दिए जाने को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। खेजड़ी को संरक्षण देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि खेजड़ी को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए कानून और सख्त किए जाएंगे। उनके मुताबिक मौजूदा सरकार खेजड़ी समेत तमाम दूसरी तरह के पेड़ पौधों को बचाने का काम कर रही है। सरकार को पता है कि बिश्नोई समाज में खेजड़ी का पेड़ आस्था से कितनी जुड़ा हुआ है।