न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में मंगलवार देर रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस केस का खुलासा करने में डीएसपी संजीव बेसरा और थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई है.
मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक रमेश ठाकुर उन्हें झाड़-फूंक के जरिए करोड़पति बनाने का झांसा देते थे.साथ ही ओझा बनकर लोगों से अप्राकृतिक यौनाचार भी कराया करते थे. ओझा की बात मानते हुए काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तीनों युवक करोड़पति नहीं बने, तो उन्होंने मिलकर ओझा रमेश ठाकुर की हत्या की योजना बनायीं.
योजना के अनुसार तीनों रमेश ठाकुर के घर पहुंचे, जहां एक युवक ने पहले गोली चलायी. इसके बाद तीनो युवकों ने मिलकर प्लास और शीशे के गिलास से मृतक के सर पर प्रहार किया, जिससे रमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला के आशीष कुमार बने दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के CEO, विधायक चंपाई सोरेन ने दी बधाई