रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: कोल्हान विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद के लिए अब राज्यपाल के पास तीन नामों का पैनल भेजा गया है. निवर्तमान कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तत्काल कार्यों के लिए विवि के पीजी इतिहास विभागाध्यक्ष सह सीसीडीसी डॉ. अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार भेजी गई सूची में तीन वरिष्ठ शिक्षकों के नाम शामिल हैं. इनमें विवि के वर्तमान कॉर्डिनेटर डॉ. प्रभात कुमार सिंह, वर्तमान सीसीडीसी डॉ. अरविंद कुमार सिंह और ओड़िया विभागाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण बेहरा शामिल हैं.
राज्यपाल की मंजूरी के बाद इनमें से किसी एक को रेगुलर कुलसचिव नियुक्त किया जाएगा. प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इधर विवि परिसर में नई नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र को पांच सहपाठियों ने जमकर पीटा, छात्र गंभीर रूप से घायल