मनोहरपुर: 10 साल में ही बदहाल हुआ समीज गांव का कोयल नदी पुल, धंसा पिलर मौत को दे रहा दावत 

News11 Bharat

समीज गांव स्थित कोयल नदी का पुल जर्जर होकर हादसे को न्योता दे रहा है.

न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा और आनंदपुर प्रखंड को जोड़ने वाली समीज गांव स्थित कोयल नदी का पुल जर्जर होकर हादसे को न्योता दे रहा है. पुल का एक पिलर धंस गया है, जबकि रेलिंग और गार्डवाल कई जगह से टूट चुके हैं. कंक्रीट झड़ने से लोहे की सरिया तक बाहर निकल आई है, जिससे पुल की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

करीब 13 वर्षों की लंबी प्रक्रिया के बाद वर्ष 2016 में शुरू हुआ यह पुल महज 10 साल के भीतर ही बदहाल हो गया है. यह पुल दोनों प्रखंडों के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है. इसके क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोगों, छात्रों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तकनीकी जांच, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक और पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़: सिद्धू-कान्हू पार्क के पास भारी मात्रा में खैनी लदा स्कॉर्पियो जब्त, चालक हिरासत में