सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: तोपचांची थाना क्षेत्र के साहूबहियार में स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने एक पिकअप वाहन का मास्टर-की से लॉक खोलकर उसमें रखे 3 लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिए और धनबाद की ओर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने उनका पीछा किया. मांताड़ के पास ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया. मौके पर पहुंची तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार की टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर चोरी की पूरी राशि और वारदात में इस्तेमाल पुरानी चाबियों का गुच्छा बरामद कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: नेत्र उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, 14 जुलाई को भक्तों को होंगे महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन