रांची: रातु रोड में माँ डेयरी से भारी मात्रा में नकली पनीर जब्त

Dipali Kumari

छापेमारी में भारी मात्रा में नकली पनीर की खेप बरामद की गयी है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रातु रोड दुर्गा मंदिर के पास आज गुरुवार सुबह नकली पनीर को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग छापेमारी कर रही है. रातु रोड के रतन लाल कॉम्पेक्स स्थित माँ डेयरी से छापेमारी में भारी मात्रा में नकली पनीर, देसी घी और क्रीम सहित खोवा की खेप बरामद की गयी है. छापेमारी के दौरान लगभग 800 किलो पनीर जब्त किया गया है. पनीर के सैंपल की जांच की गयी, जिसमें पनीर नकली पाया गया. खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 (FSSAI-2006) की सुसंगत धाराओं के तहत मामले में करवाई जारी है. इस दौरान रांची के खाद्य सुरक्षा  विभाग के मनोज कुमार फ़ूड सेफ्टी अफसर के साथ सजल श्रीवास्तव, शिव नंदन यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. 

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! 42.5 किलो खराब पेड़ा किया गया नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना