लातेहार उपायुक्त ने बच्चों को दी जाने वाली पोशाक, छात्रवृति, मध्याह्न भोजन समेत अन्य योजनाओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Pramod Kumar,News11 Bharat,

शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि, विद्यार्थियों के बैंक खाता एवं आधार की स्थिति सहित शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की.

उपायुक्त ने पुस्तक वितरण की समीक्षा करते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आधार एंट्री एवं एमबीयू एंट्री में आवश्यक सुधार करते हुए लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने को कहा.उन्होंने प्रोफाइल एवं फैसिलिटी डीसीएफ स्टेटस को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट एवं आधार स्टेटस को अद्यतन रखने तथा जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता अथवा आधार संबंधी कार्य लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करने तथा सभी शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने एवं विद्यालयों में नियमित उपस्थिति के प्रति विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया.बैठक में BRP-CRP द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण, Student Rail Exam, विद्यालयवार Split Syllabus एवं Fill-up/Marking से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया.बैठक में मध्याह्न भोजन/पीएम पोषण योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अंडा/फल सहित निर्धारित पोषण सामग्री का नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित करने को कहा.साथ ही प्रखंड स्तरीय किचन गार्डन/पोषण वाटिका को बढ़ावा देने एवं विद्यालय स्तर पर पोषण वाटिका की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया.

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं विद्यालय निरीक्षण करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEO), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: माफियाओं का बढ़ा मनोबल, बंद खदानों से हो रहा पत्थर का अवैध खनन खनन