अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: DC सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को DC के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान DC ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. लातेहार प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेन्दी निवासी सोहबतिया देवी ने पेयजल समस्या से संबंधित आवेदन DC को सौंपा. आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप स्थित चापाकल गर्मी के मौसम में सूख जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए लोगों को काफी दूर स्थित कुओं से पानी लाना पड़ता है, जहां का पानी भी स्वच्छ नहीं है. ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में नए चापाकल के निर्माण की मांग की. मामले को गंभीरता से लेते हुए DC ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.
आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात DC ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.DC के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.
यह भी पढ़ें: SIR को लेकर लातेहार में BJP ने की बैठक, बबन गुप्ता ने कहा- 'मतदाता सूची को शुद्ध...'