मनोहरपुर प्रखंड परिसर में विधिक सेवा केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया

Pramod Kumar,News11 Bharat,

विधिक सेवा केन्द्र में डालसा के कार्य प्रणाली और सेवाओं की दी गई जानकारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के परिसर में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार माननीय उच्च न्यायालय रांची  के निर्देशानुसार,जिला विधिक सेवा प्राधिकार प०सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में मनोहरपुर प्रखण्ड कार्यालय के परिसर में विधिक सेवा केंद्र  का विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज एवं अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया. मौके पर पीएलवी के अशोक कुमार महतो ने बताया की इस विधिक सेवा केन्द्र में डालसा के कार्य प्रणाली,डीएलएसए की निःशुल्क सेवाओं,लोक अदालत, स्थानीय लोक अदालत की जानकारी साझा की जायेगी. मौके पर जी मनय मुदुईया ,बीपीएम शिक्षा यशवंत कटियार,पीएलवी के अनिल कुमार महतो, सुनील कुमार लुगून,जेराई हेंब्रम एवं प्रखंड एवं अंचल कर्मी ग्रामीण जनता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भूकम्प के तेज झटकों से हिले वेनेजुएला और जापान, ताश के पत्तों की तरह ढह गई 22 मंजिला इमारत