न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 6 अगस्त से शुरू हो रहा है. इससे पूर्व आज बुधवार को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दल के नेताओं की बैठक हुई. इस दौरान मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने पर मंथन किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर समेत विधायक दल के नेताओं की मौजूदगी रही.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की स्थिति पर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि राज्यपाल भी दिल्ली गए थे. वहां उनकी मुलाकात केंद्र पीएम गृह मंत्री से हुई. छात्रों की समस्या अब राष्ट्रीय संकट बन रही है. हमारी सरकार इसको देख रही है. एजेंसी लगातार मामले की जांच का रही है. सीएम ने कहा कि हम छात्रों की समस्या से अवगत हैं. सरकार के दरवाजे सब के लिए खुले हैं, जिसकी मांग सरकार से है वो अपनी बात रख सकते हैं. अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों का विषय हमारे पास है. उनकी बात को सरकार गंभीरता से देखेगी. सीएम ने कहा, कैसे आंदोलन के मोर्चे संभाले जा रहे हैं आपको पता है. हमारी सरकार ने इस संकट पर कदम बढ़ाया है. जबकि कई राज्यों में इस संकट पर वहां की सरकार कुछ नहीं करती.
सदन में उठेगा JPSC का मुद्दा- बाबूलाल मरांडी
बैठक समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने अपनी बातों को बैठक में रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को जेपीएससी के मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए. विपक्ष सदन में JPSC के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगा. साथ ही किसानों की समस्या और विधि-व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष सदन में आवाज उठाएगा. बाबूलाल मरांडी ने कहा, सत्ता पक्ष कहता है कि मेरे कार्यकाल में गड़बड़ी हुई है, अगर ऐसा है तो सरकार इस पर कार्रवाई करे. फाइल तो सरकार के पास ही है.
पेपर लीक मामले में गड़बड़ी विषयों पर दो घंटे चर्चा की मांग
वहीं जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि बैठक में मैंने सदन में पेपर लीक,परीक्षाफल में गड़बड़ी जैसे विषयों पर दो घंटे चर्चा की मांग की है. जयराम महतो ने सरकार को सुझाव दिया कि सरकार संसदीय कार्य मंत्री की अगुवाई में छात्रों से बात करें.
इसे भी पढ़ें: पंचायत सहायकों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी, मोरहाबादी में पुलिस ने रोका