न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत के ग्राम जवाड़ (टोला बस्काटिया) में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त तीनों लोग एक आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ अचानक पेड़ पर जोरदार वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए.
घायलों की पहचान उपेंद्र राम (पिता डोमन राम), कौशल कुमार (पिता विनोद राम) और पुनिल कुमार (पिता संतोष राम) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छत्तरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (एमएमसीएच) रेफर कर दिया है, जबकि एक का इलाज यहीं जारी है.
यह भी पढ़े: गुमला: तेज बारिश और आंधी ने उजाड़ा आशियाना, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार