खेत में धान रोप रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

छतरपुर के चिरु पंचायत की घटना, वज्रपात की चपेट में आने से परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम

न्यूज11  भारत

छतरपुर/डेस्क: छतरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिरु पंचायत के दतटूटा गांव (टोला हेन्हें) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ धान रोपने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव के योगेंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है.

​मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी गांव के पास स्थित खेत में अन्य लोगों के साथ धान की रोपनी कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और कड़क के साथ तेज आकाशीय बिजली सीधे खेत में आ गिरी. संगीता देवी इसकी सीधी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

​इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और सन्नाटा पसर गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और अंचल प्रशासन को दे दी है, जिसके बाद आगे की कागजी कार्रवाई और मुआवजे की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश