न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल ने कोर्ट से सिम कार्ड रिलीज करने की मांग की है. एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर कोर्ट से जांच एजेंसी द्वारा जप्त की गई सिम कार्ड की मांग की है. याचिका पर अगली सुनवाई 6 जून को होगी. शराब कारोबारी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. राजेंद्र प्रसाद जयसवाल मेसर्स वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सह संचालक भी हैं. निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिए राजेंद्र ने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका लिया था.
शराब की आपूर्ति का ठेका हासिल करने के एवज में उत्पाद विभाग के अधिकारियों को उसने मोटी कमीशन दी थी. वहीं एसीबी का इनपर आरोप लगाया है किइन्होंने खराब क्वालिटी के देशी शराब की आपूर्ति कर आमजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है. जांच एजेंसी एसीबी ने नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ से इन्हें गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़ें: इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती केस में 4 आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका की जमानत खारिज