सावन में एक महीने बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में नहीं बिकेगी शराब, उत्पाद विभाग ने दिया आदेश 

Ark Sahuliyar

सावन में एक महीने बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में शराब नहीं बिकेगी. इसको लेकर देवघर उपायुक्त ने चिट्ठी लिखी थी, जिसके आलोक में उत्पाद विभाग ने यह आदेश दिया है.

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क:
सावन में एक महीने बाबा बैद्यनाथ की धरती देवघर में शराब नहीं बिकेगी. इसको लेकर देवघर उपायुक्त ने चिट्ठी लिखी थी, जिसके आलोक में उत्पाद विभाग ने यह आदेश दिया है. पूरे श्रावणी मेला क्षेत्र में पूरे 1 महीने शराब की बिक्री पर रोक रहेगा. विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सावन के दौरान शराब बंदी की परिपाटी पूर्व से रही है. श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. 

यह भी पढ़ें- रांची में चोरों का आतंक! एक ही रात में तीन दुकानों से नकदी और सामान उड़ाया