न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: जिला खेल कार्यालय, लोहरदगा द्वारा जिले में खेल सुविधाओं के प्रभावी उपयोग, उनके बेहतर रख-रखाव तथा आम नागरिकों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम, लोहरदगा के जीर्णोद्धार उपरांत 'पे एंड प्ले' योजना के तहत सदस्यता हेतु पंजीयन प्रारंभ किया गया है. स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा.
इच्छुक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. योजना के अंतर्गत सदस्यता शुल्क ₹1,500 (एक हजार पांच सौ रुपये) निर्धारित किया गया है, जबकि ₹200 प्रतिमाह मासिक शुल्क देय होगा. पंजीयन के लिए आवेदकों को दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो तथा एक वैध पहचान-पत्र की प्रति जमा करनी होगी. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला खेल कार्यालय, लोहरदगा (नव निर्मित समाहरणालय भवन) में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जिला खेल समन्वयक मधु तिर्की से मोबाइल नंबर 9835709128 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा दी गई.
यह भी पढ़ें: 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, कोल्हान यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षा किया रद्द