मौसीबाड़ी से बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ, जयकारों से गूंजा घाघरा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ के रथ को मंदिर तक पहुंचाया

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से पुनः अपने निजधाम लौट आए. इस अवसर पर चांदनी चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ के रथ को मंदिर तक पहुंचाया.

रथयात्रा के दौरान पूरा घाघरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ स्वामी’ के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए. भक्तों ने रथ की रस्सी खींचने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

भक्ति और आस्था से सराबोर इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए उनकी पूजा-अर्चना की. बहुड़ा रथयात्रा के साथ ही भगवान जगन्नाथ अपने मूल स्थान चांदनी चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पुनः विराजमान हुए.

यह भी पढ़ें: सीएम से मिले कोलेबिरा विधायक सहित कई विधायक, ज्ञापन सौंपकर जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग की