श्रीकांत/न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: जिले के प्रशासन की लाख कोशिशें के बावजूद अवैध पत्थर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है कई प्रखंडो में लीज समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से पत्थर का खनन किया जा रहा हैं और उसका परिवहन हो रहा हैं. बंद खदानों से भी खनन का काम किया जा रहा हैं. किसगो हो या परसन या फिर जमुआ सभी जगह से एक ही शिकायत सामने आ रही हैं. ताजा मामला परसन का है यहां पर उस माइंस से पत्थर खनन का काम किया जा रहा हैं जिसपर कुछ माह पहले लीज समाप्त होने के बावजूद खनन की पुष्टि के बाद विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था.
इस मामले पर माइनिंग ऑफिसर ने कहा कि अवैध खनन की सूचबा पर लगातार कार्रवाई होती रही हैं उपायुक्त के निर्देश पर हाल ही में हीरोडीह थाना के किसको और बैंगाबाद थाना क्षेत्र के आरतोका में कार्यवाई की गई थी आगे भी सूचना एकत्रित की जा रही हैं रही बात परसन की तो 2023 में लीज खत्म होने के बाद भी खनन किया जाता रहा था इस मामले को लेकर पंदनाटांड में अवैध खनन करनेवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी बीते वर्ष अब फिर से यहां पर अवैध खनन की सूचना मिल रही हैं ऐसे में लोगों को चिन्हित किया जा रहा हैं जल्द ही फिर से कार्रवाई होनी तय है संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
हाल ही में बेंगाबाद में अवैध खनन की सूचना पर उपायुक्त ने छापेमारी की थी और मशीनों को जप्त किया गया था वहीं प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी बावजूद इसके
यह भी पढ़ें: दिनदयाल उपाध्याय व मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना: छूटे हुए इलाकों में में विद्युतीकरण को लेकर विभाग गंभीर