लातेहार: ACB की बड़ी कार्रवाई! 10 हजार घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार 

Dipali Kumari

जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. 

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
 लातेहार जिले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने एक बार फिर दस्तक दी है, जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

मिली जानकारी एक अनुसार पंचायत सेवक ने किसी योजना में ग्रामीण से पैसे की मांग की थी, जिसकी शिकायत पर एसीबी की टीम पहुंची और ब्लॉक से पंचायत सेवक को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया और अपने साथ डाल्टेनगंज स्थित कार्यालय ले गई. एसीबी टीम की कार्यवाही से प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में हड़कम मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन से IIT/ISM धनबाद के प्रो. धीरज कुमार को मिला 'एट होम' रिसेप्शन का निमंत्रण