ऑपरेशन 'सतर्क' क़े तहत जपला आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ark Sahuliyar

पूर्व मध्य रेल के जपला आरपीएफ पोस्ट ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से अवैध शराब की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

विकास कुमार/न्यूज11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पूर्व मध्य रेल के जपला आरपीएफ पोस्ट ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से अवैध शराब की खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ टीम ने की. जपला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर बरवाडीह-डेहरी पैसेंजर गाड़ी संख्या 53357 अप के पहुंचने पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान कोच संख्या EC104587 के शौचालय के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरे से 150 पीस छबिली देशी शराब (30 लीटर) तथा 32 पीस गॉडफादर सुप्रीम स्ट्रॉन्ग बियर (16 लीटर) बरामद हुई. जब्त शराब की कुल कीमत ₹11,550 आंकी गई है, जिस पर 'केवल झारखंड में बिक्री के लिए' अंकित था.पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गुड्डू कुमार (20), निवासी करवंदिया, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में बताई तथा शराब तस्करी की बात स्वीकार की. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, डालटनगंज को सौंप दिया.जपला आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार झा ने बताया कि ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा.