न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा जिले की जोरी वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सोमवार को मुस्तैदी दिखाते हुए दो नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बच्चियों को काम दिलाने के बहाने जोरी के रास्ते दूसरे राज्य ले जाकर बेचने की योजना है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाने के समीप घेराबंदी की और दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया. मौके से प्रतापपुर के प्रमोद बैगा और टेम्पू चालक विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये बच्चियों को दूसरे प्रदेश में खपाने की फिराक में थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की बांग्लादेश में संदिग्ध मौत, शव मिलने से मचा हडकंप