न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकुरहुटू के जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया है. फायरिंग के आरोपी को कांके पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मदारमनि से गिरफ्तार किया. आरोपी महताब आलम घटना के बाद से फरार चल रहा था. जमीन विवाद में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया था.