खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ 'मास्टर' गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 6 जिंदा गोलियां बरामद

Ark Sahuliyar

आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

न्यूज़11 भारत 
खूंटी/डेस्क:
आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कई मामलों में वांछित 42 वर्षीय अभियुक्त राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर पिता-स्वर्गीय मुंगलू सोनार अपने गांव में मौजूद है. सूचना पर तोरपा थाना पुलिस टीम ने एसडीपीओ के नेतृत्व में मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया से राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र साहू की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद की है. 

यह भी पढ़ें- झारखंड के युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार या संस्था से बड़ा है: रघुवर दास