नामकुम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संगठित मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़.. 07 शातिर अपराधी गिरफ्तार 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संगठित मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 07 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. वहीं, आरोपियों के निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक बरामद की गई है. चोरी की बाइक की सप्लाई संगठित अपराधिक गिरोह और उग्रवादियों तक होती थी. गिरफ्त में आए अभय सिंह पर 07 मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं, वसीम ओहदार पर आठ मामले सामने आये. रांची के नामकुम, लालपुर, चुटिया, बरियातू, रेलवे स्टेशन सहित कई इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. चोरी की बाइक में फर्जी नम्बर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधियों में अभय सिंह, वसीम ओहदार, दानिश आलम, शरीफ खान, नसीम अंसारी, तौहीर अंसारी और मोईन खान शामिल है.

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी उपेंद्र राय दोषी करार, 25 मई को कोर्ट सुनाएगा सजा