हेरहंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, तीनों चालकों को भेजा गया जेल 

News11 Bharat

पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को जब्त किया है. साथ ही तीनों ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

अजीत कुमार/न्यूज11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हेरहंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को जब्त किया है. साथ ही तीनों ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुकेश यादव, मुखलाल यादव और उदय कुमार यादव शामिल हैं. सभी चतरा जिले के गिदौर थाना के केंदुआ ग्राम निवासी है. तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

इस संबंध में हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी. बताया गया कि बिना वैध कागजात का अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों, जिसका पंजीकरण संख्या JH02AX-3022, JH02AJ-5519 एवं JH02AT-0155 को जब्त किया गया एवं ट्रकों के तीनों चालकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. इस अवैध कारोबार में शामिल तस्करों की पहचान करने के लिए अनुसंधान लगातार जारी है.

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि खनिज संपदा की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. पुलिस के इस कारवाई  से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस अभियान में हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के अलावे थाना के कई पुलिस अवर निरीक्षक एवं सुरक्षा बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला: कल से बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम के लिए 600 रुपये कूपन