पलामू में दिनदहाड़े बड़ी लूट: प्रज्ञा केंद्र में पिस्टल तानकर ₹1 लाख उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Vaibhaw Vikram

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में आज गुरुवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक प्रज्ञा केंद्र में बाइक सवार अपराधियों ने धावा

न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
​पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में आज गुरुवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक प्रज्ञा केंद्र में बाइक सवार अपराधियों ने धावा बोल दिया. अपराधियों ने वहाँ मौजूद सीएसपी (CSP) संचालक पर सीधे पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद लूटकर बड़ी आसानी से फरार हो गए.

लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित सीएसपी संचालक ने तुरंत पांकी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा रहें हैं और पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग का किया पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार, कराया पैदल मार्च