गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST की बड़ी कार्रवाई, 50 अधिकारियों की टीम ने की छापेमारी

Dipali Kumari

उद्योगपति गंगाधर साव के आवास समेत कारोबार से जुड़े पांच ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की.

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
 मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विश्वासडीह में उद्योगपति गंगाधर साव के आवास समेत कारोबार से जुड़े पांच ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की. करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों की जंबो टीम कई वाहनों से मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, जीएसटी टीम ने विश्वासडीह स्थित जैन इंटरप्राइजेज से जुड़े अरिहंत जैन समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की. दोनों पार्टनर टायर पिच प्लांट समेत अन्य कारोबार संचालित करते हैं. जांच के दौरान बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, छापेमारी और जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी. जीएसटी टीम द्वारा संबंधित दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: कोयल नदी के रौद्र रूप से पलामू में मची हलचल, मेदिनीनगर रिवर फ्रंट जलमग्न, अलर्ट जारी