चतरा में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम; हथियार और पेट्रोल के साथ जोनल कमांडर मनोहर गंझू के दो गुर्गे गिरफ्तार

Ark Sahuliyar

चतरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी हिंसक वारदात को नाकाम कर दिया है.

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी हिंसक वारदात को नाकाम कर दिया है. ये दोनों नक्सली, जोनल कमांडर मनोहर गंझू के इशारे पर किसी कंस्ट्रक्शन साइट और मालवाहक वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने जा रहे थे. आपको बता दें कि मनोहर गंझू इलाके में लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है और हाल ही में उसने लेवी के लिए एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को पर्चा भी भेजा था. 

सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापपुर-कुंदा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास एंटी-क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. पुलिस को देखकर बाइक से भाग रहे सुरेंद्र गंझू (22 वर्ष) और संजय गंझू (20 वर्ष) को जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया. तलाशी में इनके पास से 1 देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, आगजनी के लिए 1 लीटर पेट्रोल, माचिस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है. मुख्य आरोपी सुरेंद्र गंझू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने पार्टी द्वारा जारी शो कॉज का दिया जवाब, 28 पन्नों में रखा अपना पक्ष