लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता,  कुख्यात माओवादी रविंदर की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद 

News11 Bharat

लातेहार पुलिस ने भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू द्वारा छुपाए गए बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं.

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क: 
लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य रविंद्र गंझू द्वारा छुपाए गए हथियार बरामद किये गए हैं. अभियान में पुलिस ने एक एके-56 राइफल, एक स्वचालित हथियार, 90 चक्र कारतूस और नक्सली पाउच बरामद किया है. माओवादी रविंदर के निशानदेही पर पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. 

बताते चलें कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने 20 लाख के इनामी रिजनल कमिटी मेंबर रविंद्र गंझू को गिरफ्तार किया था. रविंद्र गंझू से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चंदवा थाना पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया गया. रविंदर गंझू भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य था, जिस पर 154 नक्सली अपराधों का आरोप भी है.  

इसे भी पढ़ें: बिरसा मेडिकल कॉलेज में आदिवासी महिला की मौत पर अर्जुन मुंडा ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग