न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का कहर जारी है. मलेरिया से जादूगोड़ा के झरिया गांव निवासी रितिक सिंह की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से होने वाली मौत की संख्या 9 हो गयी है. पूर्वी सिंहभूम में लगातार मरीजों की जांच की जा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक जांच में 1731 मलेरिया संक्रमित मरीज मिले हैं. मलेरिया को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रह है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचने के लिए उपाय बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 1.35 लाख का पशु आहार और सरसों तेल लेकर चालक फरार, व्यापारी ने दर्ज कराई एफआईआर