रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दे दी जान 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान प्रधान यादव के रूप में हुई है. उसने फंदे से लटककर जान दे दी. शव को पोर्स्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. पुलिस जांच में जुट गयी है. घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटल की है. आत्महत्या से पूर्व व्यक्ति ने सुसाइड नोट छोड़ा है. सुसाइड नोट में मृतक के द्वारा कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक समाप्त, 16 और 17 जून को होगी गठबंधन विधायक दल की बैठक