न्यूज़11 भारत
निरसा/डेस्क: विगत एक सप्ताह पूर्व निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा मोड़ के समीप बीती देर शाम एक हाईवा की चपेट में आने से निरसा मध्य पंचायत के निवासी मंगल भुइया की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी. इसके बाद मृतक के परिजन तथा आसपास के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. घटना के बाद धरना में बैठे परिजनों के साथ एम पी एल प्रबंधन की वार्ता हुई, जिसमें मुआवजा तय हुआ. आज रविवार की सुबह निरसा विधायक अरुप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रितों को मुआवजे की कुल रकम 10 लाख रुपए का चेक दिया. दाह संस्कार के लिए ₹50000 अग्रीम भुगतान किया जा चुका था. साथ ही घायल दो युवकों को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवजा दिया.
बताते चलें मृतक मंगल भुइया अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मंगल भुइया की मृत्यु हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
इसे भी पढ़ें: बोकारो: मामूली विवाद के बाद बेटे ने पीट-पीटकर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार