मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित सामाजिक संगठन के लोगों ने नदी किनारे पेड़ लगाकर दिया संदेश

Pramod Kumar,News11 Bharat,

जमशेदपुर दोमुहानी संगम घाट में 'एक पौधा भविष्य के नाम' अभियान की शुरुआत

न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर दोमुहानी संगम घाट में एक पौधा भविष्य के नाम अभियान की शुरुआत की गई जहां मानगो की मेयर सुधा गुप्ता पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई सामाजिक संगठन के लोगों ने नदी किनारे पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया है 

शहर में बदलते पर्यावरण जमीन में गिरता जलस्तर को दुरुस्त करने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा एक पौधा भविष्य के नाम अभियान की शुरुआत की गई है कार्यक्रम में लाखों पौधा लगाने वाली चरमे मुर्मू डीएफओ सबा आलम के अलावा कई सामाजिक संगठन के लोगों ने पौधा लगाकर आने वाले भविष्य को संरक्षित रखने का संकल्प लिया है कार्यक्रम के संबंध में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि जहां एक तरफ देश में चारों तरफ हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न है वही हमारा शहर के लोग भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं जहां इस साल बारिश ना के बराबर हो रही है यह स्थिति शहर के बदलते पर्यावरण को दर्शा रही है ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को फिर से संरक्षित करने के लिए पौधा लगाए ताकि आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सके वही हमारा अभियान नदियों को प्रदूषित होने से बचने का है जहां हम लोगों के द्वारा गंगा आरती कर नदियों को भी संरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहा है

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 11 पदक जीते