मनोहरपुर में साइकिल रेस का रोमांच: बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
मनोहरपुर प्रखंड के मनीपुर शिव मंदिर के समीप स्मिता वूमैन लीग आवर इंडिया में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया. मौके पर प्रखंड के बालक व बालिका वर्ग ने साइकिल रेस प्रतियोगिता में शामिल हुए. बालिका और बालक वर्ग के लिए मनीपुर शिव मंदिर से शुरूवात कर मेदासाई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से रिटर्न शिव मंदिर पर समाप्त किया गया. मौके पर फेडरेशन आफ इंडिया व झारखंड सरकार की सत्यविंधर कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरे झारखंड राज्य में 20 जिले में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. 

अभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. उसके बाद प्रथम स्थान पाने के लिए दस हजार,द्बितिय आठ हजार और तृतीय को पांच हजार रुपए मिलेगा. मौके पर मुख्य अतिथियों को मोमेंट्स देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस छोटे से प्रखंड में साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन से यहां के प्रतिभागियों को एक अवसर प्राप्त हुआ जो काफी सहारानीय है. मौके पर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का भी संबोधित किया. मौके पर झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के दिलीप कुमार गुप्ता,मुलांची कुमारी,सागर गोप समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

सिनियर ग्रुप बालक

सिनियर ग्रुप बालिका 

यह भी पढ़ें: रामपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी मंटू सिंह कोर्ट में सरेंडर, पुलिसिया दबाव के आगे टेके घुटने