न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त तक मानसून राज्य में पूरी तरह से सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने मंगलवार को 14 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. मंगलवार को झारखंड में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने आगे के लिए जो पूर्वानुमान जताया है उसके अनुसार 16 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है. यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन भी तेज हवाओं, बादल, बारिश की आंख मिचौनी जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: गोरहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत; पुल से गिरी स्कॉर्पियो