बहरागोड़ा में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया 

Ark Sahuliyar

बहरागोड़ा में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया.

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा में शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया. मौके पर असित मिश्रा ने कहा कि झारखंड की आजादी की लड़ाई शहीद निर्मल दादा ने की थी. उनके संघर्ष की लड़ाई से कारपोरेट घरानों की नींद उड़ गई थी लेकिन आज भी उनका आंदोलन जिंदा है. उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए वे संकल्पित है.मौके पर प्रोफेसर श्याम मुर्मू, कृष्ण मुंडा, जदुपति राणा,बिसु ओझा,रास बिहारी साहू आदि उपस्थित थे.