बरही विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र के गया रोड के पास भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
आग से हुआ नुकसान:
केशरी हार्डवेयर- संचालक संतोष कुमार: लगभग 4 लाख का नुकसान
सब्जी दुकान- संचालक धर्मदेव साव: करीब 1.5 लाख का नुकसान
सब्जी दुकान- संचालक विजय साव: लगभग 1.30 लाख का नुकसान
आशीष केशरी का ठेला- पूरी तरह जलकर नष्ट
स्थानीय लोगों के अनुसार आग अचानक भड़की और देखते ही देखते चारों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. दुकानदारों का कहना है कि घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़े: पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना, हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम