न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पर रोक रहेगी. नगर निगम की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी बधशालाएं (स्लॉटर हाउस) और मांस, मछली व मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.
इस दौरान इन खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को यदि कोई व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने संबंधित दुकानदारों से स्वतंत्रता दिवस के दिन जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- JSSC JE पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, Bynsis Technology Pvt. Ltd. के निदेशक अरुण कुमार गिरफ्तार